रंगोत्सव 

रंगोत्सव प्रतियोगिता में बच्चों ने कागज पर उकेरे हुनर के रंग

रंगोत्सव प्रतियोगिता में बच्चों ने कागज पर उकेरे हुनर के रंग, नौगांई गांव में हुई रंगोत्सव प्रतियोगिता |

छिबरामऊ। क्षेत्र के नौगाईं गांव में साइरुपी फेडरेशन की ओर से रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने कागज पर अपने हुनर के रंग बिखेर दिए। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से श्रेया तो सीनियर वर्ग से तन्वी दुबे ने बाजी मार ली।
रविवार को हुई रंगोत्सव प्रतियोगिता में बच्चों की ओर से कागज पर आकर्षक कलाकृतियां बनाई गईं। इनको चयनित करने के लिए ज्यूरी को काफी मेहनत करनी पड़ी। रंगोत्सव प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से श्रेया दुबे प्रथम, प्रियल मिश्रा द्वितीय, निपुन दुबे तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तन्वी दुबे प्रथम, सताक्षी दुबे द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि डा. उदयपाल सिंह व पूजा पांडेय ने प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। डा. उदयपाल सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण परिवेश के बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा निकलकर सामने आती है। बच्चों को अपने हुनर को सभी के सामने रखने का मंच मिल जाता है और उनकी झिझक भी खुल जाती है। प्रधानाध्यापिका पूजा पांडेय ने कहा कि रंगोत्सव प्रतियोगिता में जिस तरह से बच्चों ने कलाकृतियां बनाई हैं, वह काबिले-तारीफ है। बिना किसी सहयोग से सिर्फ अपने प्रयास से ही ऐसी कलाकृतियां बनाना बच्चों के अंदर छिपे हुनर का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। निर्मला दुबे की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में फाउंडेशन के अध्यक्ष नमन एस. दुबे, मनोज दुबे, राजीव दुबे, विनीत दुबे, टोनी दुबे व नीरज शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Coordinators

Shashank

नौगाई, छिबरामऊ, जिला कन्नौज,उत्‍तर प्रदेश

Kanhaiya

नौगाई, छिबरामऊ, जिला कन्नौज,उत्‍तर प्रदेश

Harsh

नौगाई, छिबरामऊ, जिला कन्नौज,उत्‍तर प्रदेश

जूनियर वर्ग से श्रेया तो सीनियर वर्ग से तन्वी दुबे ने मारी बाजी

समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ रंगोत्सव कार्याक्रम.

यहां देखिए रागोत्सव की एक झलक